हमारे बारे में
इस प्रयास के पीछे का विचार
वीरेन्द्र गौधूली की शुरुआत केवल एक और ऑनलाइन दुकान बनाने के लिए नहीं हुई। इसका मूल विचार ऐसा माध्यम खड़ा करना है जहाँ उत्पाद से पहले उसकी उपयोगिता, मात्रा से पहले गुणवत्ता और व्यापार से पहले विश्वास महत्वपूर्ण हो।
हमारे लिए उत्पाद अंतिम लक्ष्य नहीं हैं। वे बेहतर भोजन, सजग जीवन, स्वदेशी सोच, गोसेवा और परिवार के लिए उचित विकल्प उपलब्ध कराने के माध्यम हैं।
गौधूली का अर्थ
भारत की देशी नस्ल की गोमाता
गौसमूह के चरणों से उठने वाली धूल
सूर्यास्त के समय गौसमूह के घर लौटने की शुभ बेला
दिनभर चरने के बाद जब गायें सूर्यास्त के समय अपने घर लौटती थीं, तब उनके चरणों से उठने वाली धूल को गौधूली और उस समय को गौधूली वेला कहा जाता था।
भारतीय जीवन में यह केवल दिन का एक समय नहीं, बल्कि घर, गौ, प्रकृति और परिवार के सहज संबंध का प्रतीक रहा है। वीरेन्द्र गौधूली के माध्यम से हमारा प्रयास उसी भाव को अपने जीवन से फिर जोड़ने का है।
गौधूली की आवश्यकता क्यों पड़ी?
इस यात्रा की शुरुआत किसी व्यापारिक योजना से नहीं हुई। स्वास्थ्य, स्वदेशी जीवनशैली और शुद्ध भोजन के विषय पर लोगों से संवाद करते हुए एक प्रश्न बार-बार सामने आया — “शुद्ध और विश्वसनीय सामान मिले कहाँ?”
स्वास्थ्य जागरूकता की यात्रा
राजीव दीक्षित जी के ज्ञान से प्रभावित होकर स्वास्थ्य और स्वदेशी जीवनशैली के विषय पर लोगों से संवाद और व्याख्यान का क्रम आरम्भ हुआ।
एक समस्या बार-बार सामने आई
जागरूकता बढ़ रही थी, लेकिन शुद्ध और विश्वसनीय उत्पाद सहजता से उपलब्ध नहीं थे। लोग ऐसा माध्यम चाहते थे जहाँ प्राथमिकता अधिक बिक्री नहीं बल्कि गुणवत्ता हो।
एक प्रकल्प का विचार
लगातार आग्रह के बाद ऐसा प्रयास आरम्भ करने का विचार बना जहाँ मात्रा से अधिक गुणवत्ता और शुभ लाभ की भावना को महत्व दिया जाए।
वीरेन्द्र गौधूली की शुरुआत
उत्पादों को लक्ष्य नहीं बल्कि माध्यम मानकर वीरेन्द्र गौधूली की शुरुआत हुई। उद्देश्य केवल वस्तुएँ बेचना नहीं, बल्कि बेहतर भोजन और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने का प्रयास करना है।
यदि कोई उत्पाद हमारे अपने घर में प्रयोग करने योग्य नहीं है, तो वह आपके लिए भी उपलब्ध नहीं होगा।
पहले शुद्धता • फिर उपलब्धताशुद्धता
हमारा प्रयास ऐसे उत्पाद उपलब्ध कराने का है जिनमें अनावश्यक कृत्रिम रंग, स्वाद, संरक्षक और हानिकारक रसायनों से यथासंभव बचा गया हो।
प्रकृति और ऋतु
जो वस्तु जिस ऋतु में स्वाभाविक रूप से उपलब्ध होती है, उसे उसी समय तैयार और उपलब्ध कराने का प्रयास रहता है।
गोसेवा एवं गोपालक
इस व्यवस्था के सुदृढ़ होने के साथ इसका बड़ा भाग गाय और उनसे जुड़े गोपालकों के हित में लगाने की योजना है।
हर वस्तु हर समय उपलब्ध क्यों नहीं होती?
प्रकृति हर वस्तु पूरे वर्ष नहीं देती। यदि कोई खाद्य पदार्थ किसी विशेष ऋतु में स्वाभाविक रूप से उपलब्ध होता है, तो हमारा प्रयास उसे उसी समय तैयार और उपलब्ध कराने का रहता है।
इसी कारण कभी-कभी कुछ उत्पाद Out of Stock दिखाई दे सकते हैं। हमारे लिए यह बेहतर है कि कोई वस्तु कुछ समय उपलब्ध न हो, बजाय इसके कि केवल स्टॉक बनाए रखने के लिए उसकी गुणवत्ता से समझौता किया जाए।
हर समय उपलब्ध होना आवश्यक नहीं।
सही समय पर सही वस्तु उपलब्ध होना अधिक महत्वपूर्ण है।
गोमाता और गोपालक इस विचार के केंद्र में हैं
शुद्ध उत्पाद की बात केवल ग्राहक तक सीमित नहीं रह सकती। उसके पीछे किसान, गोपालक, छोटे निर्माता और वे लोग होते हैं जो अच्छी वस्तु तैयार करने में अधिक समय, श्रम और संसाधन लगाते हैं।
हमारा मानना है कि यदि हमें वास्तविक गुणवत्ता चाहिए, तो उसे तैयार करने वाले व्यक्ति को भी उचित सम्मान और प्रोत्साहन मिलना चाहिए।
इसी सोच के साथ भविष्य में इस व्यवस्था का बड़ा भाग गाय और उनसे जुड़े गोपालकों के हित में लगाने की योजना है।
स्वदेशी और शुभ लाभ
वीरेन्द्र गौधूली का प्रयास स्वदेशी और “शुभ लाभ” की भावना पर आधारित है। हमारे लिए लाभ का अर्थ केवल आर्थिक लाभ नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था है जिसमें सभी का हित जुड़ा हो।
अंत में…
हम पूर्णता का दावा नहीं करते। हमारा प्रयास केवल उस दिशा में है जहाँ खरीदते समय केवल कीमत ही प्रश्न न हो।
“यह बना कैसे है, किससे बना है और मेरे परिवार के लिए कितना उचित है?”
यदि यह सोच बढ़ती है, तो गौधूली का उद्देश्य भी आगे बढ़ता है।
About Us
The thought behind this initiative
Virendra Gaudhuli was not created simply to become another large online store. The idea is to build a platform where usefulness comes before products, quality before volume, and trust before commerce.
Products are not the final objective for us. They are a means toward better food, thoughtful living, Swadeshi values, Goseva and better choices for families.
What does Gaudhuli mean?
India’s indigenous Gomata
Dust rising from the footsteps of a returning herd
The auspicious evening when cows return home
Traditionally, when cows returned home at sunset after grazing, the dust rising from their footsteps was known as Gaudhuli, and that time came to be known as Gaudhuli Vela.
In Indian life it represented much more than a time of day. It symbolised the natural relationship between home, Gomata, nature and family.
Why was Gaudhuli needed?
This journey did not begin as a business plan. While interacting with people about health, Swadeshi living and pure food, one question repeatedly emerged — “Where can we find products we can genuinely trust?”
A journey of health awareness
Inspired by the knowledge shared by Rajiv Dixit Ji, a journey of dialogue and awareness around health and Swadeshi living began.
A recurring problem
Awareness was growing, but access to pure and trustworthy products remained difficult. People wanted a platform where quality mattered more than simply selling more.
The idea takes shape
After repeated requests, the idea emerged for an initiative where quality and the spirit of Shubh Labh would take priority over volume.
Virendra Gaudhuli begins
Virendra Gaudhuli was started with products as a means rather than the final objective. The larger purpose is to encourage better food, better choices and better options for future generations.
If a product is not suitable for our own home, we will not offer it to yours.
Purity first • Availability secondPurity
We aim to offer products that avoid unnecessary artificial colours, flavours, preservatives and harmful chemicals wherever reasonably possible.
Nature & Season
Wherever a food naturally belongs to a particular season, we prefer preparing and offering it in harmony with that season.
Goseva & Gopalaks
As this initiative becomes stronger, we hope to direct a meaningful part of it toward Gomata and the Gopalaks connected with them.
Why isn’t every product always available?
Nature does not provide everything throughout the year. When a food naturally belongs to a particular season, our effort is to prepare and offer it at the appropriate time.
Some products may therefore occasionally be Out of Stock. We prefer temporary unavailability over compromising quality merely to keep every item permanently in stock.
Everything need not be available all the time.
The right product at the right time matters more.
Gomata and Gopalaks remain central to this vision
Purity cannot begin and end with the customer. Behind every good product are farmers, Gopalaks, small producers and people who invest additional time, labour and resources in preparing it well.
If we genuinely value quality, the people who create it must also receive appropriate respect and encouragement.
In time, we hope a meaningful part of this initiative will further support Gomata and the Gopalaks connected with them.
Swadeshi & Shubh Labh
Virendra Gaudhuli is guided by Swadeshi values and the spirit of Shubh Labh. To us, benefit is not merely financial gain; it should create value across the entire chain.
Finally…
We do not claim perfection. We simply hope purchasing decisions gradually become about more than price alone.
“How was it made, what is it made from, and does it truly belong in my family’s home?”
If that way of thinking grows, the purpose behind Gaudhuli grows with it.
Let Food be the Medicine