भादवे (भाद्रपद माह) का विशेष गौघृत | Premium Bhadwa Ghee – (Free Shipping)
₹1,650.00 – ₹3,200.00Price range: ₹1,650.00 through ₹3,200.00
Currently Not Available
Advance booking opens in June 2027
00DAYS
:
00HOURS
:
00MINS
:
00SECS
Advance Booking: June 2027
Bhadrapad: 18 Aug 2027 to 15 Sep 2027
- ✔ Bhadwa Ghee is made only once a year, from milk collected in the month of Bhadrapad
- ✔ This year’s stock is sold out
- ✔ Add it to your wishlist to get a reminder when booking opens
अभी उपलब्ध नहीं है
एडवांस बुकिंग जून 2027 में शुरू होगी
00दिन
:
00घंटे
:
00मिनट
:
00सेकंड
एडवांस बुकिंग: जून 2027
भाद्रपद: 18 अगस्त 2027 से 15 सितंबर 2027
- ✔ भादवे का घी साल में सिर्फ़ एक बार बनता है, भाद्रपद महीने के दूध से
- ✔ इस साल का पूरा स्टॉक ख़त्म हो चुका है
- ✔ बुकिंग शुरू होने की सूचना पाने के लिए इसे अपनी विशलिस्ट में जोड़ लीजिए

Description
A Once-a-Year Opportunity, Don’t Miss It!
Bhadwa Ghee is made only once a year, from milk collected during the month of Bhadrapad.
Only in BhadrapadLimited StockFree Shipping
Season 2027
| Bhadrapad Month | 18 August to 15 September 2027 |
|---|---|
| Advance Booking | Starts June 2027 |
| Delivery | Starts from [ ] September 2027 (limited stock) |
| Shipping | Free on all Bhadwa Ghee orders |
Our Promise
- ✔ Virendra Gaudhuli ensures that Bhadwa Ghee is made only from milk collected between the above dates
- ✔ Trusted Bhadwa Ghee, made with a traditional churner that turns both ways
Beware: Do not trust anyone selling just any ghee as Bhadwa Ghee.
वर्ष में एक बार आने वाला अवसर, लाभ अवश्य उठाएं!
भादवा घी वर्ष में केवल एक बार, भाद्रपद मास में एकत्रित दूध से ही बनता है।
केवल भाद्रपद मेंसीमित स्टॉकशिपिंग फ्री
वर्ष 2027
| भाद्रपद मास | 18 अगस्त से 15 सितम्बर 2027 तक |
|---|---|
| अग्रिम बुकिंग | जून 2027 से आरम्भ |
| डिलीवरी | [ ] सितम्बर 2027 से आरम्भ (सीमित स्टॉक) |
| शिपिंग | सभी भादवा गौघृत ऑर्डर पर फ्री |
हमारा वचन
- ✔ वीरेन्द्र गौधूली सुनिश्चित करता है कि ऊपर दी गई दिनांक के बीच एकत्रित दूध द्वारा ही भादवा घी का निर्माण हो
- ✔ दाएं बाएं घूमने वाले बिलोने से निर्मित विश्वसनीय भादवा गौघृत
सावधान: किसी भी घी को भादवा घी कहकर बेचने वालों से सावधान रहें।
क्यों चमत्कारी है भादवे (भाद्रपद माह) का गोघृत?
इस वर्ष भाद्रपद मास 29 अगस्त से 26 सितम्बर 2026 तक था
शास्त्रों में सर्वश्रेष्ठ घी जिसे कहा गया है उस उच्चतम गुणवत्ता के भादवे के घी को गोमाता के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से पिछले लगभग 7 वर्षों में अपने प्रचार और अद्भुत गुणवत्ता के कारण इसे फिर से प्रचलन में लाने का श्रेय जाता है गौधूली के संस्थापक वीरेन्द्र भाई को।
इस घृत को केवल भाद्रपद के माह में बना लेना ही पर्याप्त नहीं है अपितु दूध को गोमाता से लेने के समय से लेकर उसको दही में रूपांतरित करने एवं प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उसे हाथ की मथनी से बिलोना कर मंत्रोच्चार के साथ मक्खन निकालना महत्वपूर्ण है। तभी उसमें वे गुण आएँगे, जिनके लिए यह घृत प्रसिद्ध है।
पुराने घी से देसी इलाज करने वाले अधिकतर आयुर्वेदिक वैद्य इस घृत को पुराना करने के लिए हमसे लेते हैं, क्योंकि 20 वर्ष से पुराने घृत के औषधीय गुण अद्भुत होते हैं।
वीरेन्द्र गौधूली ने कुछ वर्ष पहले इसके लाभ को सामान्य परिवारों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया और हमें प्रसन्नता है कि बहुत से लोगों ने हमसे प्रेरित होकर इसका निर्माण और विक्रय आरंभ किया है। परंतु इसके निर्माण के नियमों को ध्यान में रखकर ही निर्माण किया जाना चाहिए। अन्यथा इसका वास्तविक लाभ नहीं मिलेगा जो कि उचित नही।
भादवे का घी Gaudhuli.com पर सीमित मात्रा में केवल भाद्रपद माह में उपलब्ध होता है।
***********************************************

शास्त्रों में #भादों का #घी सर्वश्रेष्ठ कहा गया है। बारिश के बाद जंगल में #जड़ी_बूटी लहलहा जाती है। जंगल चारे में गांठ पड़ जाती है। गौ विहार की गौ माँ प्रतिदिन 30 से 50 किलोमीटर की यात्रा करती है। भादों का #दूध #अमृत तो होगा ही। यह एक विज्ञान है। वे कहते हैं कि इसे समझने की क्षमता “मैकाले पुत्रों” में नहीं है। अलबत्ता, अमेरिकी फिरंगी अब भारतीय मूल ज्ञान की ओर भाग रहे हैं। लपक रहे हैं। #मैकाले पुत्रों की लुटिया डूबने को है। ज्यादा दिन नहीं बचे इनके।
भाद्रपद मास आते आते घास पक जाती है।
जिसे हम घास कहते हैं, वह वास्तव में अत्यंत दुर्लभ औषधियाँ हैं।
इनमें धामन जो कि गायों को अति प्रिय होता है, खेतों और मार्गों के किनारे उगा हुआ साफ सुथरा, ताकतवर चारा होता है।
सेवण एक और घास है, जो गुच्छों के रूप में होती है। इसी प्रकार गंठिया भी एक ठोस खड़ है। मुरट, भूरट,बेकर, कण्टी, ग्रामणा, मखणी, कूरी, झेर्णीया,सनावड़ी, चिड़की का खेत, हाडे का खेत, लम्प, आदि वनस्पतियां इन दिनों पक कर लहलहाने लगती हैं।
यदि समय पर वर्षा हुई है तो पड़त भूमि पर रोहिणी नक्षत्र की तपत से संतृप्त उर्वरकों से ये घास ऐसे बढ़ती है मानो कोई विस्फोट हो रहा है।
इनमें विचरण करती गायें, पूंछ हिलाकर चरती रहती हैं। उनके सहारे सहारे सफेद बगुले भी इतराते हुए चलते हैं। यह बड़ा ही स्वर्गिक दृश्य होता है।
इन जड़ी बूटियों पर जब दो शुक्ल पक्ष गुजर जाते हैं तो चंद्रमा का अमृत इनमें समा जाता है। आश्चर्यजनक रूप से इनकी गुणवत्ता बहुत बढ़ जाती है। कम से कम 2 कोस चलकर, घूमते हुए गायें इन्हें चरकर, शाम को आकर बैठ जाती हैं।
रात भर जुगाली करती हैं।
अमृत रस को अपने दुग्ध में परिवर्तित करती हैं।
यह दूध भी अत्यंत गुणकारी होता है।
इससे बने दही को जब मथा जाता है तो पीलापन लिए नवनीत निकलता है।
एकत्रित मक्खन को गर्म करके, घी बनाया जाता है।
इसे ही #भादवे_का_घी कहते हैं।
विशेष: सभी गोघृत भोजन के रूप में सेवन हेतु 90 दिन के अंदर प्रयोग करें और उसके पश्चात घी जितना पुराना होगा, उसकी महक नए घी जैसी नहीं रहेगी, बल्कि बदलती और तेज़ होती जाएगी। कम से कम 10 वर्ष पुराना घृत लोग मुँहमाँगे दामों पर लेने को तैयार रहते हैं।
****************************************************
इसमें अतिशय पीलापन होता है। ढक्कन खोलते ही इसकी मादक सुगन्ध हवा में तैरने लगती है।
बस….मरे हुए को जिंदा करने के अतिरिक्त, यह सब कुछ कर सकता है!
ज्यादा है तो खा लो, कम है तो नाक में चुपड़ लो। हाथों में लगा है तो चेहरे पर मल दो। बालों में लगा लो।
दूध में डालकर पी जाओ।
सब्जी या चूरमे के साथ जीम लो।
बुज़ुर्ग हैं तो घुटनों और तलुओं पर मालिश कर लो।
इसमें अलग से कुछ भी नहीं मिलाना। सारी औषधियों का सर्वोत्तम सत्व तो आ गया!!
इस घी से हवन, देवपूजन और श्राद्ध करने से अखिल पर्यावरण, देवता और पितृ तृप्त हो जाते हैं।
कभी सारे मारवाड़ में इस घी की धाक थी।
इसका सेवन करने वाली विश्नोई महिला 5 वर्ष के उग्र साँड की पिछली टाँग पकड़ लेती थी और वह चूँ भी नहीं कर पाता था।
मेरे प्रत्यक्ष की घटना में एक व्यक्ति ने एक रुपये के सिक्के को मात्र उँगली और अँगूठे से मोड़कर दोहरा कर दिया था!!
आधुनिक विज्ञान तो घी को #वसा के रूप में परिभाषित करता है। उसे भैंस का घी भी वैसा ही नजर आता है। वनस्पति घी, डालडा और चर्बी में भी अंतर नहीं पता उसे।
लेकिन पारखी लोग तो यह तक पता कर देते थे कि यह फलां गाय का घी है!!
यही वह घी था जिसके कारण युवा जोड़े दिन भर कठोर परिश्रम करने के बाद, रात भर रतिक्रिया करने के बावजूद, बिलकुल नहीं थकते थे (वात्स्यायन)!
एक बकरे को आधा सेर घी पिलाने पर वह एक ही रात में 200 बकरियों को “हरी” कर देता था!!
इसमें #स्वर्ण की मात्रा इतनी रहती थी, जिससे सर कटने पर भी धड़ लड़ते रहते थे!!
बाड़मेर जिले के #गूंगा गांव में घी की मंडी थी। वहाँ सारे मरुस्थल का अतिरिक्त घी बिकने आता था जिसके परिवहन का कार्य बाळदिये भाट करते थे। वे अपने करपृष्ठ पर एक बूंद घी लगा कर सूंघ कर उसका परीक्षण कर दिया करते थे।
इसे घड़ों में या घोड़े के चर्म से बने विशाल मर्तबानों में इकट्ठा किया जाता था जिन्हें “दबी” कहते थे।
घी की गुणवत्ता तब और बढ़ जाती, यदि गाय पैदल चलते हुए स्वयं गौचर में चरती थी, तालाब का पानी पीती, जिसमें प्रचुर विटामिन डी होता है और मिट्टी के बर्तनों में बिलोना किया जाता।
अतः यह आवश्यक है कि इस महीने के घृत को प्रतिदिन जंगल या गोचर में कम से कम 5 से 10 किलोमीटर तक चलने वाली गाय के दूध से वैदिक विधि से या तो स्वयं घर पर बनाएँ या किसी विश्वासपात्र व्यक्ति से ही लें, जिससे इसके गुणों का पूरा लाभ मिल सके और यदि इसे कई वर्षो तक संजो कर औषधि बनाना है तो इसका शुद्ध और भादवे के महीने में बना होना और भी आवश्यक है।
यही कारण था कि इस महीने के घी का गोपालको को अच्छा दाम मिलता था या कहें कि यह महीना उनकी और उनकी गाय के दिवाली का महीना होता है जिसकी वे साल भर राह देखते थे।
वही गायें, वही भादवा और वही घास आज भी है। इस महान रहस्य को जानते हुए भी यदि यह व्यवस्था भंग हो गई तो किसे दोष दें?
जो इस अमृत का उपभोग कर रहे हैं वे निश्चय ही भाग्यशाली हैं। यदि घी शुद्ध है तो जिस किसी भी भाव से मिले, अवश्य ले लें। यदि भादवे का घी नहीं मिले तो गौमूत्र सेवन करें। वह भी गुणकारी है।
तो इस व्यवस्था को किसी भी रूप में क्षमतानुसार पुनः स्थापित करने का प्रयास करें।
वर्ष में एक बार आने वाला अवसर
लाभ अवश्य उठाएं
*********************************************
बहुप्रतीक्षित भादवे का घी Gaudhuli.com पर सीमित मात्रा में उपलब्ध है।
Gaudhuli.com
9873410520
You may also like…
-
-5%

100% Organic Rice (Aromatic Govindbhog Rice) – सुगंधित गोविंदभोग चावल – 1kg
0 out of 5₹315.00Original price was: ₹315.00.₹298.00Current price is: ₹298.00. -

Nagauri Gomata Handmade Bilona Ghee | नागौरी गोमाता का शुद्ध हस्तनिर्मित बिलोना घृत – 1 litre (Free Shipping)
0 out of 5₹2,500.00 -
Sale!

Ghrit or Ghee with Special Properties | विशेष गुणों से युक्त घृत -100ml
5.00 out of 5₹600.00 – ₹1,800.00Price range: ₹600.00 through ₹1,800.00 This product has multiple variants. The options may be chosen on the product page -
-16%

Organic Black Rice/ जैविक काला चावल 500gm
0 out of 5₹350.00Original price was: ₹350.00.₹295.00Current price is: ₹295.00. -
-5%

New: 100% Organic Rice (Krishna Kamod ) – कृष्णा कमोद चावल -1kg
0 out of 5₹315.00Original price was: ₹315.00.₹298.00Current price is: ₹298.00. -

Kankrej Gomata Handmade Bilona Ghee | कांकरेज गोमाता का शुद्ध हस्तनिर्मित बिलोना घृत – 1 litre (Free Shipping)
4.50 out of 5₹2,600.00 -

विशेष हिमालयी कामधेनु बद्री गाय घी / Special Himalaya Kamdhenu Badri Cow Ghee -500ml & 1000ml (प्रति माह सीमित मात्रा / Limited Quantity per month) Free Shipping
4.80 out of 5₹1,400.00 – ₹2,700.00Price range: ₹1,400.00 through ₹2,700.00 This product has multiple variants. The options may be chosen on the product page
4 reviews for भादवे (भाद्रपद माह) का विशेष गौघृत | Premium Bhadwa Ghee – (Free Shipping)
Sorry, no reviews match your current selections
भादवे (भाद्रपद माह) का विशेष गौघृत | Premium Bhadwa Ghee - (Free Shipping)
Related products
-
Sale!

Brahma Rasayan Sudha / ब्रह्म रसायन सुधा (48 गुणकारी जड़ीबूटी युक्त) (500ml & 1000ml)
5.00 out of 5₹825.00 – ₹1,600.00Price range: ₹825.00 through ₹1,600.00 This product has multiple variants. The options may be chosen on the product page -

Mitti Daal Handi / मिटटी दाल हांडी | 01 to 05 litre capacity | (Free Shipping)
0 out of 5₹1,000.00 – ₹1,600.00Price range: ₹1,000.00 through ₹1,600.00 This product has multiple variants. The options may be chosen on the product page -
Sale!

Ecofriendly Bamboo Toothbrush / बांस से बना टूथब्रश
4.00 out of 5₹60.00Original price was: ₹60.00.₹50.00Current price is: ₹50.00. This product has multiple variants. The options may be chosen on the product page -
Sale!

Organic Cumin Seeds – जीरा – (Vaccum Packing) 250gm & 500gm
5.00 out of 5₹225.00 – ₹450.00Price range: ₹225.00 through ₹450.00 This product has multiple variants. The options may be chosen on the product page
बहुत अच्छा घी है.
Unbelievable. Awesome product.
बहुत अच्छा और गुणकारी।
🙏 YE BHADWA GHEE BEHAD UCCHA GUNVATTA WALA HE ,MENE PEHLE BHI GANGATIRI GAUMATA KA GHEE MANGAYA THA VE GHEE BHI UTKRASHT RAHA. YE BHADWA GHEE SWAD ME BHI GAJAB AUR ISKI KHISHBOO BHI EKDUM PURE. AAP JO ESA GHEE UPLABH KARVA RAHE HE APNE PRAYASO SE USKE LIYE ME AAPKO AABHAAR VYAKT KARTA HU .
GAU MAA KE PRATI AABHAAR 🙏.